मुख्य सचिव से अंकित अस्थाना ने भेंट की
भोपाल:मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा से आज मंत्रालय में अंकित अस्थाना ने भेंट की। अंकित अस्थाना का संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में ऑल इंडिया 91 रेंक के साथ चयन हुआ है। मुख्य सचिव ने अंकित अस्थाना को इस सफलता के लिए बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। अंकित ने बताया कि उन्होंने सेवाओं के लिए मध्यप्रदेश का चयन किया है। मध्यप्रदेश से दो प्रतिभाशाली विद्यार्थी का चयन संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में हुआ है। अंकित अस्थाना के अलावा आदित्य सिंह (रीवा) का चयन भी हुआ है। मुख्य सचिव से भेंट के अवसर पर अंकित के पिता डॉ. एल.बी. अस्थाना और ललित श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com