जोशी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को बुधवार को
विदेशियों को दिया जाने वाला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ
फ्रेंडशिप से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान दोनों देशों के रिश्ते को आगे
बढ़ाने में अहम भूमिका के लिए दिया गया है।
भारत दौरे पर आए रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री ओ रोगोजिन ने यहां
रूसी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में जोशी को यह सम्मान प्रदान किया।
रूसी उपप्रधानमंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में जोशी ने कई
द्विपक्षीय कार्यक्रमों के साथ वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग, संयुक्त शोध
एवं प्रकाशन से जुड़ी गतिविधियों, सेमिनार, सम्मेलनों और प्रतिनिधिमंडलों के
आदान-प्रदान की शुरुआत की थी और उनका इंतजाम किया था। सम्मान ग्रहण करने
के बाद जोशी ने कहा कि भारत और रूस की रणनीतिक साझीदारी अनोखी और बहुआयामी
है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com