-->

Breaking News

उरुग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोलंबिया

रियो डि जिनेरियो। स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज का व‌र्ल्ड कप से बाहर होना उरुग्वे को भारी पड़ा और वह अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया से हारकर बाहर हो गया। स्टार स्ट्राइकर जेम्स रोड्रिगुइज ने शानदार प्रदर्शन किए। दोनों गोल उन्हीं के नाम रहे। दोनों हाफ में एक-एक गोल लगाए गए। क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की भिड़ंत मेजबान ब्राजील से चार जुलाई को होगी।

मुकाबले के पहले हाफ में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किए। कई मौकों पर उरुग्वे के खिलाड़ियों ने दिशाहीन शॉट लगाए, इस कारण वे गोल नहीं लगा सके। मुकाबले का पहला गोल कोलंबिया के जेम्स रोड्रिगुइज ने लगाया। यह गोल 28वें मिनट में डी के बहुत ही करीब से तेज शॉट पर लगाया गया था। इस गोल की मदद से कोलंबिया ने उरुग्वे के खिलाफ 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली।

पहले हाफ में कुछ नहीं कर पाने वाले उरुग्वे के खिलाड़ी दूसरे हाफ में भी संघर्ष करते नजर आए। खासकर आक्रमण बहुत ही कमजोर दिखाई दे रहा था। उरुग्वे को स्ट्राइकर सुआरेज की कमी खलती दिख रही थी। इसी बीच साथी खिलाड़ी के जबरदस्त पास पर जेम्स रोड्रिगुइज ने 50वें मिनट में जोरदार किक लगाते हुए गेंद जाल में उलझा दिया। गोल के दौरान जेम्स की तेजी देखने लायक थी। विपक्षी टीम के गोलकीपर गेंद को छू भी नहीं सके। यह मुकाबले का अंतिम और निर्णायक गोल साबित हुआ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com