-->

Breaking News

प्री क्वार्टर फाइनल में नडाल और शारापोवा

लंदन : विश्व में नंबर एक राफेल नडाल और रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में सेंटर कोर्ट की छत तले शानदार खेल का प्रदर्शन करके अंतिम सोलह में जगह बनायी। नडाल ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशकिन को 6-7, 6-1, 6-1, 6-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मूसलाधार बारिश के कारण अन्य कोर्ट पर खेल रोकना पड़ा। दूसरी वरीयता प्राप्त तथा 2008 और 2010 के विंबलडन चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी ने लगातार तीसरे मैच में पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की। लय हासिल करने के बाद नडाल ने विश्व में 63वें नंबर के खिलाड़ी को टेनिस का कड़ा सबक सिखाने में देर नहीं लगायी। अब तक 14 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले 28 वर्षीय नडाल ने आखिरी 19 गेम में से 17 गेम जीते। उनका अगला मुकाबला आस्ट्रेलिया के निक कीर्गियोस और चेक गणराज्य के जिरी वेस्ले के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
इसके बाद शारापोवा इस सेंटर कोर्ट पर खेलने के लिये उतरी। उन्हें शुरू में लय हासिल करने में परेशानी हुई लेकिन इसके बाद उन्होंने अमेरिका की एलिसन रिस्के को आसानी से 6-3, 6-0 से शिकस्त दी। वह सेरेना विलियम्स के बाद पहली ऐसी खिलाड़ी बनने की कवायद में हैं जिसने एक साल में फ्रेंच ओपन और विंबलडन दोनों खिताब जीते हों। सेरेना ने 2002 में यह कारनामा किया था।
शारापोवा का अगला मुकाबला जर्मनी की नौवीं वरीय एंजेलिक केरबर और बेल्जियम की क्रिस्टीन फ्लिपकेन्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। बारिश के कारण बाहरी कोर्ट पर लगभग दो घंटे की देरी से खेल शुरू हुआ लेकिन मैच ज्यादा देर तक नहीं चल पाये और फिर से बारिश आने के कारण खेल रोकना पड़ा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com