नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस का दावा स्वाभाविक : सुरजेवाला
नई दिल्ली
: बजट सत्र से पहले इस सप्ताह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर
निर्णय किए जाने की संभावना के बीच कांग्रेस ने आज कहा कि इस पद के लिए
उसका स्वाभाविक दावा है तथा इसे खारिज करने का कोई भी प्रयास ‘निरंकुश’
माना जा जाएगा।
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने से कहा, ‘संवैधानिक लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष के महत्वपूर्ण पद सहित विपक्ष संसद के संवैधानिक रूप से संचालन तथा कई सरकारी पदों की नियुक्तियों के लिए मुख्य शर्त है।’ उन्होंने कहा, ‘नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए कांग्रेस का स्वाभाविक दावा है क्योंकि वह विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी और (संप्रग) सबसे बड़ा चुनाव गठबंधन है। इस दावे को खारिज करने का कोई भी फैसला या प्रयास सिर्फ निरंकुश हो सकता है और यह भारत के लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ जाएगा।’
आम तौर पर सत्तारूढ दल के बाद की सबसे बड़ी पार्टी अथवा सबसे बड़े गठबंधन के नेता को नेता प्रतिपक्ष का पद मिलता है। इसके साथ यह भी नियम है कि नेता प्रतिपक्ष के लिए विपक्षी पार्टी के पास लोकसभा में 10 फीसदी यानी 55 सीटें होनी चाहिए। मौजूदा लोकसभा में विपक्ष की किसी भी पार्टी के पास अकेले 55 की संख्या नहीं है। कांग्रेस के पास 44 सांसद हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com