ब्राजील के शूटआउट में चिली हुआ ढेर
बेलो होरिजोंटे (ब्राजील) :
नेमार के आखिरी पेनल्टी पर किए गए गोल और गोलकीपर जूलियो सीजर ने उम्दा
प्रदर्शन से पांच बार के चैंपियन और मेजबान ब्राजील ने शनिवार को यहां
रोमांच से भरे मैच में चिली को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर विश्व कप
फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमें नियमिति और फिर
अतिरिक्त समय तक 1-1 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा
लिया गया।
इसमें ब्राजील की तरफ से डेविड लुईज, मार्सेलो और नेमार ने गोल किये लेकिन विलियन और हल्क चूक गये। दूसरी तरफ चिली की तरफ से चार्ल्स अरांगुइज और मार्सेलो डियाज ही जूलियो सीजर को छका पाये। ब्राजीली गोलकीपर ने मार्सियो पिनिला, अलेक्सी सांचेज और गोंजालो जारा के शाट रोककर ब्राजीली खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। उन्हें मैन आफ द मैच भी चुना गया।
ब्राजील की तरफ से डेविड लुईज ने 18वें मिनट में जबकि चिली के लिये सांचेज ने 32वें मिनट में गोल किया लेकिन इसके बाद दोनों टीमों के कुछ अच्छे प्रयासों के बावजूद गोल नहीं हुआ और मैच पेनल्टी शूटआउट में खिंच गया। यह विश्व कप में तीसरा अवसर है जबकि ब्राजील को पेनल्टी शूटआउट में जीत मिली। उसने इससे पहले 1994 में इटली और 1998 में नीदरलैंड को इस तरह से हराया था। वह लगातार छठे विश्व कप में अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहा है।
ब्राजीली टीम खेल के शुरू में कुछ दबाव में दिखी और वह अपने चिर परिचित अंदाज में खुलकर नहीं खेल पायी लेकिन उसने धीरे धीरे लय हासिल की। पांच बार के चैंपियन ने 18वें मिनट में ही बढ़त बनाकर अपने पड़ोसी देश पर दबाव बनाया। लुईज के इस गोल में नेमार की भूमिका रही जिन्होंने ब्राजील के बायें छोर से बेहतरीन मूव बनाया। थियगो सिल्वा ने उसे चिली के गोल के करीब पहुंचाया लेकिन यहां पर लुईज ने अपनी फुर्ती और तेजी दिखाकर गोंजालो जारा पर दबाव बढ़ा दिया। वह आखिर में गेंद को गोल के हवाले करने में सफल रहे। भले ही तब ऐसा लग रहा था कि गेंद ने जाली में उलझने से पहले जारा के घुटने को स्पर्श किया था लेकिन रेफरी ने यह गोल लुईज के नाम किया।
नेमार की तेजी और कौशल का नमूना खेल के 26वें मिनट में दिखा जब वह लगभग मिडफील्ड से गेंद को अकेले लेकर आगे बढ़े। उन्होंने चिली की रक्षापंक्ति में कुशलतापूर्वक सेंध लगायी लेकिन उनका शाट बायें छोर से बाहर चला गया। लेकिन जश्न मनाने का मौका चिली के प्रशंसकों को मिला। ब्राजीली रक्षापंक्ति तितर बितर हो गयी और जिसका चिली ने पूरा फायदा उठाया। सांचेज को बाक्स के अंदर गेंद मिली और तब उनके सामने केवल गोलकीपर जूलिया सीजर थे जिन्हें छकाने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। इस तरह से 32वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com