-->

Breaking News

इंटर-स्टेट स्टूडेन्ट एक्सचेंज की नीति बनेगी

भोपाल:मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं से रू-ब-रू चर्चा की। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि इंटर-स्टेट स्टूडेन्ट एक्सचेंज नीति बनाई जायेगी। इससे विद्यार्थियों को एक से दूसरे राज्य में अध्ययन का अवसर मिलेगा।

श्रीमती ईरानी ने दृष्टि बाधित छात्रा कु. ममता एलिया के प्रश्न के जवाब में कहा कि प्रतियोगिताओं के लिये अच्छे लेखकों की किताब ब्रेल-लिपि में प्रकाशित करवायी जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं में नि:शक्तजन के लिये राइटिंग एण्ड रीडिंग मटेरियल सहित अन्य सुविधाएँ प्राथमिकता से उपलब्ध करवायी जायें।

कु. श्रुति शर्मा के प्रश्न के जवाब में श्रीमती ईरानी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया जाये जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। श्रीमती ईरानी ने कहा कि प्रदेश में उच्च एवं स्कूल शिक्षा में शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरा जाये। उन्होंने छात्रा कु. पूजा शर्मा और कु. देव्यांशी पाण्डेय के प्रश्नों का उत्तर दिया। श्रीमती ईरानी ने कहा कि कु. देव्यांशी पाण्डेय इंटर-स्टेट स्टूडेन्ट एक्सचेंज नीति के लिये अपने विचार लिखकर भेजें।

उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा जे.एन. कन्सोटिया, अपर सचिव मानव संसाधन विकास  अमिता शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com