-->

Breaking News

सड़क हादसे में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मौत

नई दिल्ली: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद मुंडे को को हार्ट अटैक भी आया धा।हादसे के बाद उन्‍हें एम्‍स ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था

हादसा दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय अरविंदो मार्ग के पास हुआ। वह आज सुबह मुंबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्‍ते में इंडिगो कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत कई मंत्री और भाजपा नेता एम्स के ट्रॉमा सेंटर में पहुंच गए हैं।मुंडे इस बार लोकसभा चुनाव में बीड सीट से चुने गए थे। मुंडे महाराष्‍ट्र भाजपा के कद्दावर नेता थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com