मोदी की मंत्रियों को सलाह-सुशासन के लिए मिलकर काम करें और जनता को पारदर्शी शासन दें
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी पूरी मंत्रिपरिषद
के साथ लंबी बैठक की और समझा जाता है कि उन्होंने सभी मंत्रियों से सुशासन
के लिए मिलकर काम करने और जनता तक लाभ पहुंचाने के लिहाज से कार्यों के
समयबद्ध क्रियान्वयन की सलाह दी।
सूत्रों के मुताबिक समझा जाता है कि मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी 45 मंत्रियों और सभी मंत्रालयों को देश के विकास के लिए सामूहिक उर्जा के साथ मिलकर काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास पर यह बैठक तीन घंटे से अधिक समय तक चली। जिसमें मोदी ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने, अधिक निवेश तथा बुनियादी ढांचा सुधारने के बारे में अपने विचार साझा किए।
मोदी ने सभी मंत्रियों से कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन के साथ जनता को पारदर्शी और प्रभावी शासन देने की बात कही। मोदी ने मंत्रिमंडल में अपने 45 सहयोगियों को ‘मार्गदर्शन’ देते हुए इस बात पर जोर दिया कि अनेक मंत्रालयों के कार्यक्रमों और कामकाज का लाभ जनता तक पहुंचना चाहिए और लोगों को लगना चाहिए कि सरकार उनके लिए काम कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि मोदी ने अपनी सरकार के मंत्रियों से पिछली संप्रग सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक परियोजनाओं पर प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। समझा जाता है कि बातचीत के केंद्र में 100 दिन का एजेंडा रहा। गौरतलब है कि मोदी ने मंत्रियों से कहा है कि वे प्राथमिकताएं तय कर अपने पहले 100 दिन का एजेंडा बनाएं। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने शासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंत्रियों के सुझाव भी मांगे।
मोदी के दस सूत्री एजेंडा की पृष्ठभूमि में आज की बैठक हुई। इनमें निवेश बढ़ाना, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करना तथा प्राकृतिक संसाधनों का दोहन शामिल है। प्रधानमंत्री पहले ही मंत्रालयों को फैसले लेने और उन्हें तेजी से अमल में लाने का अधिकार देने का फैसला कर चुके हैं। इसी श्रृंखला में उन्होंने शनिवार को सभी उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रिसमूहों तथा मंत्रिसमूहों को भंग कर दिया था।
इससे पहले उन्होंने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों से कहा था कि वे 100 दिन की समयसारणी बनायें और सुशासन, डिलीवरी एवं कार्यक्रमों तथा योजनाओं के कार्यान्वयन पर ध्यान देते हुए प्राथमिकताएं तय करें। मोदी मंगलवार को सचिवों से मुलाकात करेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com