-->

Breaking News

अखिलेश तेरे जमाने में, इज्जत लुटती थाने में

लखनऊ: यू.पी. विधानसभा जबरदस्त हंगामे के बीच आज तक के लिए स्थगित कर दी गई है। जैसे ही विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई बसपा, भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा मचाना शुरु कर दिया। बसपा विधायक अपने साथ कुछ बैनर लेकर आए थे, जिसमें लिखा था, ‘‘अखिलेश तेरे जमाने में इज्जत लुटती थाने में’’, ‘‘लटकी लाशें डाल में, अखिलेश तेरे राज में’’, ‘‘यू.पी. बन गया दुष्कर्म प्रदेश जिसके सी.एम. हैं अखिलेश’’। ऐसे ही स्लोगन लगे बैनर और टोपियां पहन बसपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया। यही नहीं विधानसभा में भाजपा विधायकों और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

भाजपा विधायक अध्यक्ष के आसन की तरफ  बढ़ रहे थे, तभी मार्शल के साथ झड़प हुई। सुबह से ही भाजपा के विधायक विधानसभा गैलरी में बैठ गए थे। सदन में आने से पहले भाजपा सदस्यों ने सदन के बाहर विधानसभा की गैलरी में धरना भी दिया। वहीं कांग्रेस के विधायकों ने भी कानून व्यवस्था और बिजली संकट के संबंध में नारे लिखे बैनर ले रखे थे। विपक्षी सदस्यों को अध्यक्ष पांडेय बार-बार शांत करा रहे थे, लेकिन विपक्षी लगातार नारेबाजी करते रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com