SHO ने लगाई पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध
नई
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को दिल्ली पुलिस
के एक एसएचओ ने धत्ता बताने और सुरक्षा अधिकारियों से बहस करने का मामला
सामने आया है। हौज खास थाने के एसएचओ नीरज कुमार पर आरोप है कि उन्होंने न
सिर्फ पीएम का सुरक्षा घेरा तोड़ा बल्कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के
साथ बहस भी की। इसके बाद उन्होंने एक ए.सी.पी की गाड़ी और एक पी.सी.आर वैन
को भी अपनी कार से टक्कर मार दी।
मामले में नीरज कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। जब लुटियंस जोन के रेस कोर्स रोड और सफदरजंग रोड चौराहे पर पीएम के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ए.सी.पी (पीएम सुरक्षा) विमल कुमार ने सफदरजंग रोड पर एक तेज रफ्तार से आती हुई कार देखी। उन्होंने कार को रूकने का इशारा किया लेकिन कार नहीं रुकी और उनकी सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। ए.सी.पी ने तुरंत वायरलेस पर यह मैसेज प्रसारित कर दिया।
इसके कुछ समय बाद सफदरजंग रोड पर तैनात एक पी.सी.आर वैन ने कार को देख लिया और उसका पीछा करना शुरू किया लेकिन कार ने पी.सी.आर वैन को भी टक्कर मार दी। बाद में इस कार को सफदरजंग रोड ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने रोका। तब गाड़ी से एसएचओ बाहर निकला और उसने ट्रैफिक पुलिस के जवान से बहस करनी शुरू कर दी। इसी बीच ए.सी.पी कुमार मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन एसएचओ ने उन्हें भी धमकी दे दी।
आखिर में एसएचओ मौके से फरार हो गया और हौज खास पुलिस स्टेशन पहुंच गया। यहां उसने डेली डायरी में अपनी एंट्री की। बाद में यह मामला जब दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा तो एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दे दिया गया है और एडिशनल डीसीपी (नई दिल्ली जिला) की निगरानी में एक और जांच का भी आदेश दिया गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com