-->

Breaking News

जोकोविच अंतिम सोलह में, लीना बाहर

लंदन : शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में जगह बनायी लेकिन महिला वर्ग में आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन ली ना बाहर हो गई।जोकोविच ने कंधे की चोट के कारण बीच में उपचार के लिए मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा लेकिन इससे उनके प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा। उन्होंने फ्रांस के जाइल्स सिमोन को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। यह इस फ्रांसीसी खिलाड़ी पर उनकी लगातार सातवीं जीत है। 

तीसरे सेट के छठे गेम में डाइव लगाने के कारण जोकोविच के बायें कंधे पर चोट लग गई थी और उन्हें दर्द निवारक दवाईयां लेनी पड़ी। इस सर्बियाई खिलाड़ी का अगला मुकाबला फ्रांस के ही 14वीं वरीय जो विल्फ्रेड सोंगा से होगा जिन्होंने चीनी ताइपै के जिमी वांग को 6-2, 6-2, 7-5 से पराजित किया। चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त ली ना हालांकि तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार बन गई। उन्हें चेक गणराज्य की बारबोरा झालावोवा स्ट्रीकोवा ने 7-6, 7-6 से हराया।

ली ना फ्रेंच ओपन के भी पहले दौर से बाहर हो गई थी। विंबलडन में वह आठ प्रयासों में कभी तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। मैच बड़ी अजीबोगरीब स्थिति में समाप्त हुआ। स्ट्रीकोवा जब मैच प्वाइंट पर थी तब ली ना ने उनके फोरहैंड के लाइन से बाहर होने को चुनौती दी जो सही साबित हुआ लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने सातवां डबल फाल्ट कर दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com