-->

Breaking News

प्रीति-नेस वाडिया केस : प्रीति जिंटा पहुंची मुंबई

मुंबई : नैस वाडिया से विवाद के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा जल्द ही पुलिस के समक्ष अपना पूरक बयान दर्ज करा सकती हैं। आज सुबह करीब 11.15 बजे अमेरिका से मुंबई एयरपोर्ट पहुंची प्रीति जिंटा ने पत्रकारों से कहा कि मैं फिलहाल इस मामले पर बात नहीं करना चाहती हूं। सूत्र के अनुसार, प्रीति का बयान आज दर्ज नहीं किया जाएगा।

मालूम हो कि नेस वाडिया के खिलाफ 12 जून को एफआईआर दर्ज कराने के बाद प्रीति अमेरिका चली गईं थी। उन्होंने 30 मई को आईपीएल के एक मैच के दौरान वाडिया द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज किसी भी समय मुंबई पुलिस नेस वाडिया से विवाद के मामले में प्रीति जिंटा से बयान ले सकती है।  

इधर, नैस वाडिया के पिता नुस्ली वाडिया के सचिव ने भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी की आवाज को पहचान लिया है। रवि पुजारी ने फोन और मेसेज कर प्रीति जिंटा से दूर रहने की धमकी दी थी। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंटी एक्सटोर्शन सेल ने सचिव को बुलाकर वॉयस बैंक में मौजूद आवाज की पहचान करवाई। नुस्ली वाडिया के दो सचिवों को पुजारी की ओर से पांच कॉल और मेसेज आए थे। इस मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई थी और मामला एंटी एक्सटोर्शन सेल को जांच के लिए सौंप दिया गया था।

जांच अधिकारियों ने बताया कि अब प्रीति-नैस मामले में दो अलग-अलग जांचें चल रही हैं। मरीन ड्राइव पुलिस प्रीति जिंटा प्रताड़ना केस की जांच कर रही है तो एंटी एक्सटोर्शन सेल पुजारी धमकी मामले की। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कैसे उसने ईरान के नंबर से फोन किया और उसे वाडिया के सचिवों का नंबर कहां से मिला।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com