व्यापम घोटाला: कांग्रेस के आरोपों से बीजेपी का इनकार
भोपाल : मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले के घेरे में ब़ड़े बड़े लोग आ गये हैं. कांग्रेस ने व्यापम घोटाले के बहाने आरटीओ कांस्टेबल भर्ती का मुद्दा उठाकर शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह पर सवाल उठाये हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि घोटालों के घेरे में सीएम का परिवार है. कांग्रेस का आरोप है कि आरटीओ कांस्टेबल भर्ती में 19 वे लोग भर्ती किये गये जो साधना सिंह के मायके गोंदिया के रहने वाले हैं.
कांग्रेस का आरोप है कि जिस अधिकारी को इन 19 लोगों के बारे में पूरी जानकारी थी उसका तबादला कर दिया गया. कांग्रेस का कहना है कि व्यापम घोटाले की सही तरीके से जांच हो तो सीएम का परिवार भी इससे नहीं बचेगा.वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस ये आरोप लगाकर मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं.

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की पत्नी का नाम लेकर सवाल उठाने की कोशिश की है तो व्यापम घोटाले में मामा का नाम लेकर परिवार को लपेटे में लिया है. कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज के ममेरे भाई भी घोटाले में शामिल हैं. ममेरे भाई का नाम लेकर पिता को भी लपेटने की कोशिश की है.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दूध का दूध पानी का पानी करेंगे. मध्य प्रदेश में टीचरों की भर्ती घोटाले में उमा भारती का नाम उछला है. इस पर काफी हंगामा मच रहा है. कांग्रेस और खुद उमा भारती ने सीबीआई जांच की मांग की है.

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में नाम घसीटे जाने को बीजेपी उपाध्यक्ष उमा भारती ने किसी घिनौनी साजिश का हिस्सा बताया.इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है. बीजेपी सरकार पर आरोप लगाने के साथ ही साथ इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com