नरेंद्र मोदी का वेश नहीं धर पाने से दुखी विद्या बालन
कोलकाता:
विरोध प्रदर्शनों की वजह से वड़ोदरा में नरेंद्र मोदी का वेश नहीं धर पाने
से दुखी अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि ऐसा करके वह सिर्फ
प्रधानमंत्री को सम्मान देना चाहती थीं।
बालन ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहती। जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं महान प्रधानमंत्री को उनके शहर वड़ोदरा में सिर्फ सम्मान देना चाहती थी। मैं किसी भी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी, इसलिए मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया।'
अपनी नई फिल्म 'बॉबी जासूस' के प्रोमोशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कल वड़ोदरा पहुंची। वहां उन्हें मोदी का वेश धर कर एक चाय की दुकान सहित अन्य जगहों पर जाना था, लेकिन इसके खिलाफ प्रदर्शन के कारण विद्या ने इस विचार को स्थगित कर दिया।
विद्या की फिल्म 'बॉबी जासूस' अगले शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इसमें उन्होंने 12 अलग-अलग लुक में काम किया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com