-->

Breaking News

दिल्ली, चेन्नई के बाद अब लखनऊ में गिरी इमारत

चेन्नई : शनिवार को दिल्ली और चेन्नई में इमारत गिरने के बाद लखनऊ में भी एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की खबर है। महमूदाबाद रोड पर श्री साईं फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री की छत शनिवार देर रात अचानक ढह गई। बताया जाता है कि इमारत के मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए हैं। कुछ मजदूर काम में लगे थे तो कुछ सोए हुए थे।

सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से घायल चार मजदूरों को निकाल लिया गया और उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

एडीएम पीपी पाल ने बताया कि मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। समय रहते राहत बचाव कार्य शुरू हो गया था। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता है।

इससे पहले शनिवार सुबह उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक में एक चार मंजिला इमारत के गिर जाने से करीब 10 लोगों मौत हो गई। शाम होते-होते चेन्नई के उपनगरीय इलाका पोरूर में एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने की खबर आई जिसमें ताजा जानकारी के मुताबिक  8 लोगों की मौत हो चुकी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com