मोदी सरकार से इतनी जल्दी चमत्कार की उम्मीद नहीं करें
पणजी :
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा है कि लोगों को नरेन्द्र मोदी
के नेतृत्व वाली सरकार से कार्यकाल शुरू होते ही चमत्कार की उम्मीद नहीं
करनी चाहिए।पार्रिकर ने शनिवार शाम कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘काफी लोग
मुझसे पूछते हैं, ‘अच्छे दिन आने वाले थे, आ गये क्या’। मैं कहता
हूं..‘नहीं। आये नहीं, आ रहे हैं।’ गोवा वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ
(जीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता
ने कहा, ‘कुछ ऐसी चीजें हैं जो आ रही हैं, सरकार का कार्यकाल शुरू होते ही
चमत्कार की उम्मीद नहीं करें।’ उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र अब मिलकर
काम कर सकते हैं क्योंकि वे समान सोच के आधार पर हैं।
पार्रिकर ने कहा, ‘पिछले कुछ समय में केंद्र की सोच अलग हो गई और निष्पादन सीमित हो गया था। जब मोदीजी गोवा आए तब उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं किन किन मुद्दों पर जोर दे रहा हूं। मैंने उन्हें मंदोवी नदी पुल के बारे में बताया लेकिन मैंने विशेष दर्जे के बारे में चर्चा नहीं की।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने विशेष दर्जे का विषय नहीं उठाया। मीडिया ने अगले दिन मेरी आलोचना की। विशेष दर्जा 4.5 महीने में मिल जायेगा, मैं पहले दिन से ही प्रशासन पर भार नहीं डालना चाहता हूं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के साथ कड़े कदम उठाने पर चर्चा की।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com