पानी को तरसते रहे सैकड़ों सुरक्षा जवान
नई दिल्ली
: देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की बाजी लगाकर सीमा पर डटे रहने वाले
सैंकड़ों जवान बिना पानी और ए.सी. ट्रेन में घंटों सफर करते रहे लेकिन
रेलवे के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को इनकी परेशानी पर रहम नहीं
आया।पानी के अभाव में शौचालय भी न जाने को मजबूर जवानों ने जब अपनी शिकायत
ट्रेन के गार्ड से की तो नशे में धुत्त गार्ड ने ट्रेन रोक देने की धमकी दे
डाली।
असहाय जवानों ने इटारसी, भुसावल, झांसी व आगरा समेत निर्धारित ठहराव वाले हर उस स्टेशन पर अपनी परेशानियों से रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया।इन स्टेशनों पर रेलवे कर्मचारी ट्रेन में पानी भी भरने आए लेकिन पानी का दबाव कम होने की वजह से ट्रेन को फिर बिना पानी ही रवाना किया गया। ट्रेन जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन में सफर कर रहे लैफ्टिनैंट कर्नल ने मामले की लिखित शिकायत की।
शिकायत के बाद हरकत में आए रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन में पानी भरा लेकिन खराब ए.सी. ठीक नहीं हो सका।घटना आर्मी स्पैशल ट्रेन (ट्रेन संख्या वीपी नंबर-447) की है। बुधवार-वीरवार को सैंकड़ों जवानों को लेकर यह ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली से जम्मू स्थित बारी ब्रह्मण जा रही थी।
स्टेशन से चलने के बाद जब जवान शौचालय गए तो उन्हें पता चला कि इसमें पानी नहीं है। निर्धारित ठहराव वाले स्टेशन पर जवानों ने समस्या की शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ।लिखित शिकायत में जवानों ने बयां किया है कि जब उन्होंने मामले की शिकायत ट्रेन के गार्ड से की इनका आरोप है कि नशे में धुत्त गार्ड ने ज्यादा बोलने पर ट्रेन खड़ी कर छोड़ देने की धमकी दी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com