पहली महिला राष्ट्रपति के लिए तैयार है अमेरिका
वाशिंगटन: क्या अमेरिका में अगला राष्ट्रपति एक महिला होगी? अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने कहा है कि अमेरिका को जितनी जल्दी हो एक महिला राष्ट्रपति को चुनना चाहिए और देश इसके लिए तैयार है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।
उनकी यह टिप्पणी एक सवाल के जवाब में आई, जिसमें उनसे पूछा गया था कि देश में कब एक महिला इस सर्वोच्च पद के लिए चुनी जाएगी।व्हाइट हाउस में कामकाजी परिवार सम्मेलन में मौजूद लोगों की तालियों के बीच मिशेल ने कहा, 'मैं समझती हूं कि देश तैयार है। देश ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए तैयार है जो इस कार्य को कर सकता है। हमने यह सीखा है कि कोई भी जो काम कर सकता है, वह किसी नस्ल, लिंग, पृष्ठभूमि या सामाजिक आर्थिक दर्जे से जुड़ा नहीं होता है।'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com