शाहरुख खान का ड्राइवर रेप केस में गिरफ्तार
नई
दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के ड्राइवर पर रेप का आरोप लगा है.
बीएमडब्ल्यू चलाने वाले इस ड्राइवर पर पूर्व अभिनेत्री संगीता बिजलानी की
नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया है. पीड़ित की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बच्चों को स्कूल ले जाने और ले आने वाले इस आरोपी ड्राइवर का नाम राजेंद्र गौतम उर्फ पिंटू मिश्रा है और वह साकीनाका का रहने वाला है. आरोपी राजेंद्र ने पीड़ित लड़की को किंग खान या किसी दूसरी बड़ी हस्ती के यहां काम दिलाने का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी पीड़ित को नालासोपारा के एक होटल लेकर गया और उसके साथ रेप किया.
बांद्रा पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया. गुरुवार को उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया जाएगा.पीड़ित पूर्व अभिनेत्री संगीता बिजलानी के यहां नौकर का काम करती है. जिसकी उम्र 17 साल है और उसकी मां नहीं है. राजेंद्र को उसके एक दोस्त से पीड़ित लड़की का नंबर मिला था. मूलतः लातूर की रहने वाली पीड़ित पांच महीने पहले ही मुंबई पहुंची थी.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com