कांग्रेस ने लगाया शिवराज की पत्नी और मामा पर आरोप
भोपाल :
कांग्रेस ने व्यापमं घोटाला को लेकर शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार पर
आरोप लगाया है. इस पूरे घोटाले में शिवराज सिंह की पत्नी, मामा और पीए की
घोटला में शामिल होने का आरोप कांग्रेस लगा रही है. दूसरी ओर भाजपा ने सफाई
देते हुए कांग्रेस पार्टी पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है. जब से
कांग्रेस विपक्ष में आयी है, उसने मोदी सरकार और उनके नुमांइदों पर अपना
आक्रमण तेज कर दिया है. इसी क्रम में कांग्रेस ने इस बार मध्य प्रदेश के
व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) भर्ती घोटाले में केंद्रीय मंत्री उमा
भारती पर यह आरोप लगाया है कि वे इस घोटाले में शामिल हैं.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने दावा किया है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं. कांग्रेस का आरोप है कि इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल हैं. साथ ही कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदारों पर भी इस घोटाले में शामिल होने की बात कह रहे हैं.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस घोटाले में बुरी तरह घिरी हुई है. हाई कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने शिवराज सिंह चौहान के पूर्व पीए प्रेम प्रसाद को पूछताछ के लिए बुलाया है.
एसटीएफ ने कोर्ट में कहा है कि वह व्यापमं के पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी और उनके ओएसडी रहे ओपी शुक्ला से आमने-सामने पूछताछ करना चाहती है.इससे पहले गुरुवार को मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पीएमटी में फर्जीवाड़े के आरोप में 100 छात्रों को गिरफ्तार किया गया. एसटीएफ ने इन छात्रों को भी कोर्ट में पेश किया. एसटीएफ इस मामले में 30 जून को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com