-->

Breaking News

पेट ठीक रखने में कारगर है दही-चावल

नई दिल्ली : लोगों को अक्सर शिकायत रहती है कि उनका पेट ठीक नहीं रहता। पेट में तकलीफ कई बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए जरूरी है कि पेट को ठीक रखा जाए। पेट की सेहत बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करती है कि आप भोजन में क्या लेते हैं। पेट यदि खराब हो जाता है तो इसे ठीक करने में दही और चावल का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

जिनका पेट ठीक नहीं रहता है उन्हें दही-चावल खाना चाहिए। इसके अलावा बच्चों के लिए भी चावल अच्छा होता है। सफेद चावल डायबिटीज के रोगियों को नहीं खाने चाहिए। कभी भी चावल को प्रेशर कुकर में ना बनाएं वर्ना स्टार्च की मात्रा इसके अंदर ही रह जाएगी। चावल को ऐसे बर्तन में पकाएं जिससे कि उसमें मौजूद स्टार्च भाप के जरिए निकल जाए।बिना पॉलिश किया हुआ भूरा चावल सेहत के लिए अच्छा होता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com