-->

Breaking News

राष्ट्रपति की बेटी लाती रहीं सबके लिए कॉफी!

लॉस एंजिलिस: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बड़ी बेटी मालिया ने अभिनेत्री हेली बेरी के नए शो ‘‘एक्सटेंट’’ के सेट पर एक हफ्ते तक काम किया। खबरों के अनुसार, मालिया ओबामा ने एक टीवी शो के लिए काम करने के दौरान सेट पर काम कर रहे लोगों के लिए कॉफी लाने का काम किया।

टीएमजेड पत्रिका की खबर के अनुसार, 15 वर्षीय मालिया को टीवी शो के सेट पर बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई लेकिन उनके साथ कुछ विशेष हस्ती की तरह व्यवहार किया गया। ऐसा लगा कि मालिया का ज्यादातर समय सेट के कर्मचारियों के लिए कॉफी और दूसरे पेय लाते हुए गुजरा।  यह भी बताया गया है कि मालिया ने शूटिंग के दौरान वहां आने वाले लोगों को रोकने में भी मदद की।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com