भागीरथी उफान पर, उत्तरकाशी में अलर्ट जारी
देहरादून : पिछले दो दिनों से भारी बारिश
के चलते भागीरथी नदी में उफान आने के बाद आज उत्तरकाशी जिले मे अलर्ट जारी
कर दिया गया ।उत्तरकाशी के जिलाधिकारी श्रीधर बाबू ने कहा कि पिछले दो
दिनों में भारी बारिश के चलते भागीरथी नदी उफान पर है । इस समय वह 1102
मीटर के खतरे के निशान से सिर्फ दो मीटर नीचे बह रही है इसलिये अलर्ट जारी
करते हुए अधिकारियों से इस पर नजर बनाये रखने को कहा गया है । उन्होंने कहा
कि तिलोथ, पुरीखेर और वाल्मीकि बस्ती को तीन संवेदनशील स्थानों के रूप में
चिन्हित किया गया है और वहां लगातार चौकसी बरती जा रही है । हांलांकि,
अधिकारी ने साफ किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और प्रशासन पूरी तरह
से चौकस और किसी भी स्थिति का सामना करने को पूरी तरह से तैयार है । पिछले
साल आयी आपदा में रूद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ जिलों के अलावा उत्तरकाशी
जिला भी सर्वाधिक प्रभावित स्थानों में से एक था ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com