दिल्ली को सुबह भी नहीं मिली उमस और गर्मी से राहत
नयी दिल्ली :
दिल्लीवासियों को आज गर्म सुबह का सामना करना पडा और दूसरे दिन की उमस के
बीच आर्द्रता का स्तर 56 प्रतिशत तक पहुंच गया ।मौसम विज्ञानियों का कहना
है कि अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री सेल्सियस के आंकडे को पार कर सकता है ।आज
सुबह न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री
सेल्सियस अधिक है ।
मौसम
विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कुछ
इलाकों में गरज के साथ छींटे पडने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है ।मौसम
अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में आर्द्रता का स्तर बढा
है ।कल शहर में आर्द्रता का स्तर 40 और 79 के बीच दर्ज किया गया, जबकि
अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com