जयललिता ने मोदी को लिखा पत्र
चेन्नई:
संकटग्रस्त इराक के एक अस्पताल में फंसी 46 भारतीय नर्सों में छह तमिलनाडु
की है। ऐसे में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने आज प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप
करें और उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करें।
मोदी को लिखे एक पत्र में जयललिता ने कहा है, ‘‘यह नर्सें एकदम मासूम हैं, जो इराक की स्वास्थ्य प्रणाली को बेहद मूल्यवान सेवा मुहैया कराती हैं। भारत और बड़े परिप्रेक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय समुदाय का यह कर्तव्य है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें और उन्हें घर वापसी के लिए सुरक्षित रास्ता दें।’’ उन्होंने लिखा है कि नर्सों के परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं।

उन्होंने
कहा, ‘‘तमिलनाडु की छह नर्सों सहित सभी भारतीय नर्सों की सुरक्षा
सुनिश्चित करने के लिए यदि आप व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर इस मुद्दे को
इराक, संयुक्त राष्ट्र तथा रेडक्रास जैसी अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों में
सर्वोच्च स्तर पर उठाते हैं और उनकी सुरक्षित भारत वापसी की व्यवस्था करते
हैं तो हम आपके बहुत आभारी होंगे।’’ तमिलनाडु की छह नर्सों सीनी, सीली,
सिमी, अलीना, नीतू और मनीता सहित 46 भारतीय नर्सें तिकरीत के सदर अस्पताल
में फंसी हुई हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com