मुख्यमंत्री चौहान के संदेश का आज दूरदर्शन पर प्रसारण
भोपाल : 'स्कूल चलें हम' अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक जुलाई को सायं 6.28 बजे दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, ''विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए, शिक्षित मध्यप्रदेश आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, प्रदेश का हर बच्चा स्कूल जाए और अपनी पढ़ाई गुणवत्ता से पूरी करे''।
गौरतलब है कि, अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल चलें हम अभियान में प्रदेश व्यापी दौरे भी किये हैं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए समाज के हर वर्ग से अपील की है। इसी कड़ी में एक जुलाई 2014 को दूरदर्शन से प्रदेश की जनता के नाम अपने संबोधन में, मुख्यमंत्री श्री चौहान, समाज, प्रदेश और देश के विकास के लिए, हर बच्चे को स्कूल भेजने की अपील करेंगे। दूरदर्शन केन्द्र, भोपाल द्वारा मुख्यमंत्री का यह संदेश संपूर्ण प्रदेश में एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com