-->

Breaking News

समुद्री अभ्यास में शामिल होने पर्ल हार्बर पहुंचा INS सहयाद्रि

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना का युद्धक पोत आईएनएस सहयाद्रि मंगलवार को अमेरिका में हवाई स्थित पर्ल हार्बर नौसेना अड्डा पहुंच गया। भारत पहली बार विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास में शामिल हो रहा है जिसमें चीन और जापान जैसे देशों के पोत भी शामिल हो रहे हैं।

नौसेना ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पहली बार भारतीय नौसेना को कोई पोत आरआईएमपीएसी अभ्यास में शामिल हो रहा है। अमेरिकी नौसेना ने फेसबुक पर इस अभ्यास के बारे में लिखा है कि अभ्यास से प्रशिक्षण का अनोखा अवसर मिलता है जिससे प्रतिभागियों को सहकारी संबंधों को बनाए रखने तथा उसे बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी हमले में पर्ल हार्बर अड्डा को काफी नुकसान पहुंचा था। पर्ल हार्बर में अपने ठहराव के दौरान आईएनएस सहयाद्रि के चालक दल के सदस्य विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे।
इसमें कहा गया है कि आरआईएमपीएसी में आईएनएस सहयाद्रि के शामिल होने से अमेरिका तथा अन्य प्रतिभागी देशों के साथ नौसेना के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। युद्धपोत ने पर्ल हार्बर पहुंचने के पहले 14 हजार किलोमीटर की यात्रा की और डार्बिन, आस्ट्रेलिया में यह तीन दिन रुका था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com