-->

Breaking News

राहुल के काम की अनूठी शैली, किसी अन्य से तुलना नहीं : कामत

अहमदाबाद: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की ओर से राहुल गांधी के संबंध में बयान से पैदा हुए विवाद के एक दिन बाद उनके सहयोगी गुरूदास कामत ने कहा कि नेता के तौर पर राहुल का आकलन करने के लिए उनके काम की शैली की अन्य से तुलना नहीं की जा सकती।

कामत ने कहा, ‘हर किसी के काम करने की अलग शैली होती है। लोग जानते हैं कि नये युवा नेता के तौर पर राहुल गांधी देश के सामने उभरकर आए हैं। आप उनके काम की शैली की तुलना अन्य से करते हुए यह नहीं कह सकते कि उनमें नेतृत्व का गुण नहीं है या वह कोई जिम्मेदारी नहीं उठा सकते।’ गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी कामत हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की पृष्ठभूमि में पार्टी द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में बोल रहे थे।

कामत ने कहा कि मीडिया ने राहुल पर दिग्विजय सिंह के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया। उन्होंने कहा, ‘ उनकी (राहुल गांधी की) छवि पर किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। दिग्विजय सिंह के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया और उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मीडिया में जो कुछ भी आया उनका वह मतलब नहीं था।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com