श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी-23 लॉन्च,PM मोदी ने कहा- देशवासियों के लिए गौरव का क्षण
चेन्नई: श्रीहरिकोटा
प्रक्षेपण केंद्र PSLV सी23 श्रीहरिकोटा से लॉन्च हो गया है। प्रक्षेपण के
समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। पीएसएलवी-सी23 का प्रक्षेपण
सुबह 9.52 मिनट पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्चिंग पर
बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस लॉन्चिंग का गवाह बनने पर उन्हें बेहद खुशी
है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों के लिए यह गौरव का क्षण हैं।
पीएसएलवी-सी23
का प्रक्षेपण देखने के लिए मोदी रविवार शाम को ही श्रीहरिकोटा पहुंच चुके
थे। एनडीए के सरकार के सत्ता में आने के बाद यह इसरो का पहला अंतरिक्ष
अभियान है। रॉकेट अपने साथ पांच विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष कक्षा में
स्थापित करेगा। यह रॉकेट अपने साथ पांच विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष की
कक्षा में स्थापित करेगा।
इस
रॉकेट ने जिन पांच विदेशी उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी, उनमें फ्रांस का
714 किलोग्राम भार वाला एसपीओटी-7, जर्मनी का 14 किलोग्राम भार वाला
एआईएसएटी, कनाडा का 15-15 किलोग्राम भार वाला एनएलएस7.1 (सीएएन-एक्स4) व
एनएलएस7.2 (सीएएन-एक्स5) और सिंगापुर का सात किलोग्राम वजन वाला
वीईएलओएक्स-1 उपग्रह शामिल है।
अभियान की योजना के मुताबिक रॉकेट अपनी उड़ान के बाद सबसे अधिक वजन वाले उपग्रह स्पॉट-7 को अंतरिक्ष की केंद्र में स्थापित करेगा। इसके बाद एआईएसएटी, एनएलएस7.1, एनएलएश7.2 और वीईएलओएक्स-1 को कक्षा में स्थापित किया जाएगा। भारत ने 1999 से लेकर अब तक पीएसएलवी के जरिए 35 विदेशी उपग्रह अंतरिक्ष के केंद्र में स्थापित किए हैं। इस नए अभियान के जरिए इसकी संख्या 40 हो जाएगी।
अभियान की योजना के मुताबिक रॉकेट अपनी उड़ान के बाद सबसे अधिक वजन वाले उपग्रह स्पॉट-7 को अंतरिक्ष की केंद्र में स्थापित करेगा। इसके बाद एआईएसएटी, एनएलएस7.1, एनएलएश7.2 और वीईएलओएक्स-1 को कक्षा में स्थापित किया जाएगा। भारत ने 1999 से लेकर अब तक पीएसएलवी के जरिए 35 विदेशी उपग्रह अंतरिक्ष के केंद्र में स्थापित किए हैं। इस नए अभियान के जरिए इसकी संख्या 40 हो जाएगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com