चीन की गुस्ताखी पर भारत ने दिया जवाब
नई दिल्ली:
चीन ने अपने नए जारी किए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश को अपने भूभाग के तौर
पर दिखाने की खबरों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरुणाचल
देश का अभिन्न हिस्सा है और नक्शों से जमीनी स्थिति नहीं बदलती है।हालिया
चीनी मानचित्र के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने
कहा, 'मानचित्र चित्रण जमीनी हकीकत को नहीं बदलती है।' हालिया चीनी
मानचित्र में अरुणाचल और दक्षिण चीन सागर में विवादास्पद क्षेत्रों को चीन
ने अपने भूभाग के तौर पर दर्शाया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अलग न किया जा सकने वाला हिस्सा है इस तथ्य को चीनी अधिकारियों को बेहद सर्वोच्च स्तर समेत कई बार बता दिया गया है।उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस मुद्दे को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल उठा सकता है जो फिलहाल पंचशील की 60 वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चीन में ही है। पंचशील के तहत शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के पांच सिद्धांत हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com