-->

Breaking News

आज बयान दर्ज करा सकती है प्रीति जिंटा

मुंबई: अपने पूर्व प्रेमी और उद्योगपति नेस वाडिया पर बदसलूकी और उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज पुलिस को अपना बयान दर्ज करा सकती है।12 जून को वाडिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के कुछ ही समय बाद भारत छोड़ देने वाली प्रीति छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचीं और उन्होंने यहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से बात करने से इंकार कर दिया। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘चूंकि वे यहां आ चुकी हैं, उनका बयान सोमवार या उसके एक दिन बाद दर्ज किया जा सकता है।’

प्रीति ने 12 जून की रात को यह कहते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वाडिया  ने 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में उस समय उनके साथ बदसलूकी की थी, जब किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच खेला जा रहा था। उद्योगपति ने इन आरोपों को झूठा और आधारहीन बताते हुए खारिज किया है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल का बयान दर्ज किया था। इसी बीच, पुलिस नेस के पिता नुस्ली वाडिया को कथित तौर पर भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी की ओर से आए धमकी भरे फोन की भी जांच कर रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com