-->

Breaking News

‘घूमकेतू’ में मेहमान भूमिका में दिखेंगे अमिताभ

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन अनुराग कश्यप अभिनीत फिल्म ‘घूमकेतू’ में मेहमान भूमिका निभाते नजर आएंगे।निर्देशक पुष्पेंद्र मिश्रा की फिल्म ‘घूमकेतू’ का निर्माण विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं।

अमिताभ ने कहा, ‘‘फिल्म ‘घूमकेतू’ में मैं मेहमान भूमिका में दिखूंगा। फिल्म का निर्माण विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं और फिल्म में अनुराग कश्यप भी भूमिका निभाते नजर आएंगे।’’

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपनी कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘विक्रम ने ‘उड़ान’ जैसी बेहतरीन फिल्म की है। वे और उनके जैसी सोच वाले फिल्मकारों ने ऐसी फिल्मों में खुद को शामिल किया है जो देश और विश्व के मंच पर हमारी फिल्मों को एक मुकाम और सम्मान दिलाती है।’’ फिल्म में कश्यप एक हंसोड़ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जबकि 71 वर्षीय बच्चन अलग ही तरह की भूमिका में दिखेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com