-->

Breaking News

मुसलमान नहीं हैं कश्मीरी पंडितों की वापसी के खिलाफ : हुर्रियत

श्रीनगर: हुर्रियत कांफ्रेंस ने कहा कि मुसलमान कश्मीरी पंडितो की घाटी में वापसी के विरूद्ध नहीं है लेकिन उसने उनके लिए अलग शहर बसाने को लेकर एतराज जताया।हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘कश्मीरी मुसलमानों में कोई भी कश्मीरी पंडितों की वापसी का विरोध नहीं कर रहा है लेकिन उनके लिए अलग शहर बसाकर सरकार वाकई सदियों पुराने हमारे भाईचारे को नुकसान, हमारे समाज को बांटने और हमारे आजादी के संघर्ष को सांप्रदायिक रंग देने का काम कर रही है। ’ उन्होंने कहा, ‘हम हर स्तर और हर संभव तरीके से उसका विरोध करेंगे। ’ उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हाल ही में दिल्ली बुलाया गया था और उनसे कश्मीरी पंडितों के लिए तीन अलग शहर बसाने के लिए कश्मीर में 16800 कनाल जमीन की पहचान करने को कहा गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com