-->

Breaking News

MCI के कामकाज पर संदेह, निगरानी करेगी सरकार: हर्षवर्धन

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवरा को कहा कि सरकार भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के कामकाज पर गौर करेगी क्योंकि ‘‘इसके काम संदेह पैदा करते हैं।’’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एमसीआई जिस तरह कामकाज कर रही है वह देश के लिए एक गंभीर मुद्दा है क्योंकि इसके काम से संदेह पैदा होता है। हमारी सरकार सख्ती से इसके कामकाज का अध्ययन करेगी और जो भी खामियां होंगी उन्हें दूर किया जाएगा।’’

हर्षवर्धन से सवाल किया गया था कि एमसीआई ने आधारभूत संरचना एवं अन्य सुविधाओं की कमी को आधार बनाकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें कैसे घटा दी और किस तरह कम सुविधाओं वाले निजी मेडिकल अस्पतालों में सीटें बढ़ा दी।

स्वास्थ्य मंत्री पटना स्थित एम्स के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए और मुजफ्फरपुर तथा इससे सटे जिलों में एक्यूट एंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कारण बच्चों की मौत के मामलों को देखने के लिए तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं।

करीब तीन हफ्ते पहले एईएस नाम की बीमारी सामने आने के बाद से मुजफ्फरपुर में 137 बच्चे, जिनमें ज्यादातर छह साल की उम्र के नीचे हैं, इसकी चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं और करीब 700 बच्चे दो अस्पतालों में भती हैं। बीमारी के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीमारी की वजह का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र जैसी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को सामूहिक प्रयास करना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह अटलांटा (अमेरिका) स्थित बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) का दौरा कर वहां काम करने वाले वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों से अनुरोध करेंगे कि वह एईएस की गुत्थी सुलझाने पर ध्यान दें।

खुद भी मूलत: चिकित्सक हर्षवर्धन ने कहा कि दो शोध टीमें, जिनमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शोधकर्ता होंगे, एईएस पर मुजफ्फरपुर और भागलपुर में काम करेंगे और वह खुद प्रगति की निगरानी करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com