-->

Breaking News

संगकारा की रिकार्ड उपलब्धि

लीड्स: श्रीलंका ने कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के अर्धशतकों से हेडिंग्ले में दूसरे टैस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक इंगलैंड पर 106 रन की बढ़त हासिल कर ली। पहली पारी में 257 रन बनाने वाली श्रीलंकाई टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 214 रन बना लिए। इंगलैंड की टीम पहली पारी 365 रन पर सिमट गई थी। इंगलैंड के लिए तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट और आफ स्पिनर मोइन अली ने 2-2 विकेट चटकाए।

प्लंकेट ने अपने यार्कशर के घरेलू मैदान पर सलामी बल्लेबाज कुशाल सिल्वा (13) और दिमुथ करूणारत्ने (45) के विकेट हासिल किए, जिससे चाय तक श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 99 रन था लेकिन तीसरे सत्र में संगकारा (55) उन क्रिकेटरों की जमात में शामिल हो गए जिन्होंने लगातार सात टैस्ट में अर्धशतक का रिकार्ड बनाया है। वह क्रिकेट इतिहास में लगातार सात टैस्ट पारियों में अर्धशतक या इससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

संगकारा स्क्वायर लेग पर चार रन बनाते ही वैस्टइंडीज के महान खिलाड़ी एवर्टन वीक्स और शिवनारायण चंद्रपाल तथा जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर की इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए लेकिन वह 55 रन पर आऊट हो गए। उन्हें आफ स्पिनर अली ने पगबाधा आऊट किया। लाहिरू थिरिमाने खाता भी नहीं खोल सके और अली की गेंद पर बोल्ड हो गए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com