लॉ की तरफ बढ़ रहा छात्रों का रुझान
भोपाल : प्रदेश में इंजीनियरिंग के बाद अब छात्रों का रुझान लॉ की तरफ बढ़ रहा है। इसकी झलक राजधानी भोपाल के स्टेट लॉ कॉलेज में देखने को मिली। जहां प्रवेश के लिए 120 सीटों में 4 सौ से ज्यादा छात्र पंजीयन करा चुके हैं। सीए की पढ़ाई पूरा करने के बाद भी लोग भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एलएलबी करना चाहते हैं। प्रदेश के 12 सौ 25 कॉलेज में 3 लाख 71 हजार यूजी सीट के लिए ऑन लाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरु है, जिसमें अब तक 2 लाख 40 हजार बच्चों ने सत्यापन कराया है। लिहाजा उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेज के प्राचार्यों को रविवार के दिन भी पंजीयन जारी रखने का आदेश दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com