-->

Breaking News

बांग्लादेश और नेपाल सीमा तक दुरूस्त होगी राज्य की सड़क: ममता

सिलिगुडी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राज्य की सरकार उत्तरी बंगाल की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए सिलिगुडी से जाने वाली सड़क का बांग्लादेश, नेपाल और भूटान की सीमा तक विकास करेंगी। उत्तर बंगाल क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा के बाद प्रशासनिक मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि भूटान और नेपाल सीमा तक जाने वाली सड़क इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगी। सुश्री बनर्जी ने बताया कि क्षेत्र की सड़क विकास का प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिया गया है और इस योजना पर 1400 करोड़ की राशि खर्च होने का अनुमान है।

उन्होंने यह भी कहा कि जलपाइगुड़ी के एक सबडीविजन अलीपुरद्वार को वैधानिक और तकनीकी मामलों को सुलझाने के बाद एक अलग जिला बना दिया जाएगा। सुश्री बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र में छोटे और मंझोले उद्योगों के विकास के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव मेंं पार्टी को विजय दिलाने के लिए जलपाइगुड़ी और कलिमपोंग के लोगों का आभार भी जताया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com