-->

Breaking News

मैं एक जिम्मेदार विपक्ष के नेता के रूप में काम करूंगा: खडगे

बेंगलूर: कांग्रेस नेता एवं पूर्व रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे ने आज कहा कि वह 16वीं लोकसभा में पार्टी के विचारों को बड़ी मजबूती से रखेंगे और एक जिम्मेदार विपक्ष के नेता के रूप में काम करेंगे। कांग्रेस ने खडगे को लोकसभा में अपना नेता बनाया है। खडगे ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस एक सक्रिय विपक्षी पार्टी के अनुसार काम करेंगी। उन्होंने कहा कि हम केवल विरोध के लिए ही विपक्षी पार्टी नहीं बने रहेंगे बल्कि समाज के व्यापक हित में हमारा रवैया विपक्षी पार्टी के रूप में मुद्दो पर आधारित होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। केन्द्र सरकार की गलतियों को सामने लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनाकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं श्रीमती गांधी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। खडगे ने कहा कि उन्हें उनकी नई भूमिका के लिए श्रीमती गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं के मार्गदर्शन की जरूरत होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com