-->

Breaking News

हम सहयोग में विश्वास रखते हैं, मुकाबले में नहीं

भुवनेश्वर : केंद्र द्वारा उपेक्षा किए जाने के सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के दशकों पुराने आरोप से दरकिनार करते हुए ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार सहयोग में विश्वास रखती है न कि मुकाबले में।

पटनायक ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में कहा, हम मुकाबले में विश्वास नहीं करते। हम सहयोग में विश्वास करते हैं। केंद्र सरकार के प्रति हमारा नजरिया सकारात्मक और रचनात्मक है।

राज्य के विशेष दर्जे की मांग को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि राज्य अन्य प्रदेशों के मुकाबले सबसे अधिक प्राकृतिक आपदाओं का शिकार होता है और हर बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण राज्य पर प्रभाव पड़ता है। इससे सामान्य हालात बनाने में बहुत संसाधनों की जरूरत पड़ती है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com