-->

Breaking News

अभी नए घर में नहीं शिफ्ट होंगे केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए घर की तलाश फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही. सिविल लाइंस के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में कानूनी अड़चनों के चलते वह शिफ्ट नहीं हो सकते.

दरअसल घर के मालिक और उनके भाई के बीच कानूनी विवाद चल रहा है. AAP नेता संजय सिंह ने बताया, 'घर को लेकर कानूनी विवाद है इसलिए घर में रहने के मकसद से जाने के बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है.'

सूत्रों ने कहा कि मामला चूंकि अदालत में है और मुद्दे के समाधान में वक्त लग सकता है. वहीं केजरीवाल ने जुलाई के अंत तक तिलक लेन स्थित सरकारी आवास से हटने का निर्णय कर लिया है .

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com