-->

Breaking News

पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बढ़ती महंगाई का ठीकरा कमजोर मॉनसून की आशंका और जमाखोरी पर फोड़ा है। सोमवार को उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।अपने फेसबुक पेज पर जेटली ने लिखा, 'मार्च में महंगाई दर 6.01 फीसदी पर पहुंच गई जबकि पिछले साल यह 4.58 फीसदी थी।  जेटली ने कहा कि इराक में जारी संकट के चलते कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं जिसका असर हमारे देश पर भी पड़ेगा। यानी आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं।

जेटली ने आगे लिखा, 'खाने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी को जमाखोरी और कमजोर मॉनसून की आशंका से भी जोड़ा जा सकता है। राज्य सरकारों को जमाखोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।' जेटली ने कहा कि सरकार ऐसे कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है जो जीडीपी और विकास दर को बढ़ाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि महंगाई दर पर कुछ दिनों में काबू पा लिया जाएगा।वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार रुपये की स्थिति पर भी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि रुपये की स्थिति में थोड़ी अस्थिरता अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका से आई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com