PM मोदी 18 घंटे करते हैं काम!
नई दिल्ली:
कहते है कि मेहनत करने वालों से सभी डरतें है। एेसा ही कुछ हो रहा है देश
में बनी भाजपा सरकार में । प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 18 घंटे
काम करते हैं अौर अपने मंत्रियों से भी यही उम्मीद करते हैं। यह खबर एक
आर्थिक समाचार पत्र ने दी है।पत्र के मुताबिक पीएम मोदी का इतना काम करना
अौर अपने मंत्रियों से करवाने के कारण मंत्रियों के चेहरों पर हवाइयां उडऩे
लगी हैं। उनके 44 मंत्रियों के लिए यह कठिन है। अभी सरकार बने तीन हफ्ते
भी नहीं हुए हैं कि मंत्रियों ने अपने मित्रों को कहना शुरू कर दिया है कि
पीएम काम लेने के मामले में काफी सख्त हैं।
कई मंत्री तो उनींद्रे से दिख रहे हैं और कईयों की तो काम के दबाव के चलते सेहत तक खराब हो गई है। पीएम मोदी का काम सुबह 6 बजे से ही शुरू हो जाता है। मोदी के कुछ मंत्री भी देर रात तक जाग-जाग कर काम कर रहे हैं। बीजेपी के मंत्रियों की समस्या है कि पिछले कई वर्षों तक वे सत्ता से बाहर थे और उनके काम करने की आदत खत्म हो गई थी। अब वे दिन-रात काम कर रहे हैं जिसका असर साफ दिख रहा है।
पत्र ने लोक शक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान का हवाला देते हुए लिखा है कि हाल ही में जब कुछ पत्रकार उनसे मिलने गए थे तो उनकी आंखें लाल हो रही थीं, जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली की गर्मी से ऐसा हुआ है लेकिन उनके एक सहयोगी ने बताया कि मंत्री जी पहले दोपहर से काम शुरू करते थे लेकिन अब उन्हें पीएम के साथ कदम ताल करना पड़ता है जिसका असर उनके चेहके से साफ दिख रहा है।
गोपीनाथ मुंडे के निधन के बाद से नीतिन गडकरी का भी यही हाल हैं। उन पर दोगुनी जिम्मेदारी आ पड़ी है। कई मंत्री ऐसे हैं जिनके पास दो-दो मंत्रालय हैं और वे काम के बोझ के तले दब गए हैं। पत्र ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बजट सत्र के पहले ही कैबिनेट का विस्तार होगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com