साईं समर्थकों द्वारा अशांति फैलाने की दी धमकी
नई
दिल्ली: शिरडी के साईं बाबा को लेकर विवादित बयान देने वाले द्वारिका पीठ
के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती एक बार फिर विवादों में है। उनके
बयान को लेकर साईं समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने हरिद्वार
में कहा है कि विरोधियों को मेरे समर्थक सबक सिखाएंगे। उन्होंने अपने
समर्थकों द्वारा अशांति फैलाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनके ऐसा
करने से अशांति उत्पन्न हो जाएगी।
गौर हो कि सोमवार को द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने शिरडी के साईं बाबा को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद साईं बाबा के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि ज़ी मीडिया से बातचीत में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कल के बयान में शिरडी के साईं बाबा को भगवान मानने से इंकार कर दिया था और कहा कि उनकी पूजा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साईं की पूजा करना हिन्दू धर्म को बांटने की साजिश है और जो शिरडी के साईं बाबा की पूजा को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वे चाहते हैं कि हिन्दू धर्म कमजोर हो। शंकराचार्य ने कहा कि ऐसे लोग भारत को हिन्दू प्रधान नहीं देखना चाहते हैं। स्वरूपानंद ने कहा कि साईं बाबा के नाम पर कमाई की जा रही है और हिन्दू धर्म को बांटने के लिए विदेशी ताकतें भी हावी हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com