-->

Breaking News

वाडिया मामला: पुलिस आज दर्ज कर सकती है प्रीति जिंटा का बयान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का बयान यहां वानखेड़े स्टेडियम के भीतर आज दर्ज किए जाने की संभावना है। उन्होंने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, ‘हम कल वानखेड़े स्टेडियम में अभिनेत्री का बयान दर्ज कर सकते हैं। वहीं घटना हुई थी। हम घटना की कड़ी को फिर से दोबारा जोड़ेंगे जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ क्योंकि इसी से हम मामले को बेहतर समझ पाएंगे।’ जांच अधिकारी 39 वर्षीय अभिनेत्री से यह भी जानना चाहते हैं कि दक्षिण मुंबई स्थित स्टेडियम में वह कौन सा स्थान था जहां कथित तौर पर यह घटना हुई और उस समय कौन लोग उपस्थित थे।

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जिंटा ने दावा किया था, ‘‘ अपनी सीट की ओर बढ़ी लेकिन नेस मेरी सीट के पास आया और सबके सामने मुझपर चीखने लगा और मुझे गाली दी।’ जिंटा का बयान मामले में आगे जांच का आधार बनेगा। अधिकारी ने कहा, ‘हम जानना चाहते हैं कि वह कहां बैठी थीं और ये ‘हर कोई’ कौन है जिसका वह उल्लेख कर रही थीं।’ अधिकारी ने कहा, ‘हम जिंटा का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।’ जांच अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जिंटा का बयान दर्ज करने के बाद वाडिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com