-->

Breaking News

सलमान की सबसे बड़ी हिट होगी 'किक': अरबाज

मुंबई। फिल्मकार-अभिनेता अरबाज खान आने वाली फिल्म 'किक' का ट्रेलर देखकर अभिभूत हो गए और कहा कि यह फिल्म उनके भाई अभिनेता सलमान खान की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित होगी। अरबाज ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि किक' का ट्रेलर कमाल का है। इसे देखने के बाद तो मैं अभिभूत हो गया। मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म सलमान की सबसे बड़ी हिट होगी।

सलमान की पिछली फिल्म 'जय हो' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वैसे 'किक' के ट्रेलर में वह काफी प्रभावी मालूम पड़ रहे हैं, जिसमें उनके अलग-अलग अवतार और रोमांचक स्टंट शामिल हैं।

यह फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने पहली बार निर्देशन में हाथ आजमाया है। इधर, अरबाज भी इस समय अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं। हालांकि वह 'किक' में सलमान के अवतार और किरदार से काफी प्रभावित हैं।

अरबाज ने कहा कि जिस तरह से फिल्म शूट की गई है और जिस तरह का सलमान का किरदार है, मुझे लगता है कि यह फिल्म धमाका होगी। एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म हमारे लिए आने वाली है। देखते हैं दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है। इस साल ईद पर प्रदर्शित हो रही 'किक' में जैकलीन फर्नांडीज, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी काम किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com