विम्बलडन में जोकोविच और सेरेना को शीर्ष वरीयता
लंदन : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल की बजाय सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 23 जून से शुरू हो रहे विम्बलडन में शीर्ष वरीयता दी गई है जबकि महिला वर्ग में डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज सेरेना विलियम्स को सर्वोच्च वरीयता मिली है ।
गत चैम्पियन एंडी र्मे को सात बार के चैम्पियन रोजर फेडरर से तीन पायदान उपर रखा गया है । आल इंग्लैंड क्लब पर विवादित ग्रासकोर्ट वरीयता पद्धति के आधार पर 2011 और 2013 के चैम्पियन जोकोविच को शीर्ष वरीयता दी गई है ।
वहीं 2008 और 2010 के विजेता फ्रेंच ओपन चैम्पियन रफेल नडाल को दूसरी वरीयता मिली है । पिछले साल फाइनल में जोकोविच को हराकर 1936 के बाद खिताब जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने र्मे को तीसरी वरीयता मिली है जबकि वह एटीपी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है ।
2012 में सातवां विम्बलडन जीतने के बाद 2013 में दूसरे दौर से बाहर हुए फेडरर को चौथी वरीयता मिली है । दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्टानिस्लास वावरिंका को पांचवीं वरीयता मिली है ।
महिला वर्ग में पांच बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स को शीर्ष और चीन की लिना को दूसरी वरीयता मिली है । डब्ल्यूटीए रैंकिंग के आधार पर दी गई वरीयता में रोमानिया की सिमोना हालेप को तीसरी और पोलैंड की एग्निएस्का रेडवांस्का को चौथी वरीयता मिली है ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com