-->

Breaking News

मोदी ने की सराहना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में 11वीं शताब्दी के सीढ़ीदार कुआं ‘रानी की वाव’ को विश्व विरासत सूची में जगह देने के यूनैस्को के फैसले की सराहना की। उन्होंने इसे गर्व का विषय बताया।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात के पाटन में रानी की वाव’ को यूनैस्को की विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। अगली बार आप गुजरात की यात्रा करें तो रानी की वाव’ अवश्य जाएं। वह हमारी महान कला और संस्कृति का शानदार प्रतीक है।’’ यूनैस्को ने इसे भूजल संसाधनों के इस्तेमाल में प्रौद्योगिकीय विकास का बेजोड़ नमूना बताया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com