-->

Breaking News

व्यापमं घोटाले में मेरा नाम घसीटना कांग्रेस की...

नई दिल्ली: व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में अपना नाम घसीटे जाने को कांग्रेस की गंदी राजनीति का हिस्सा करार देते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक बार फिर से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उमा भारती के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस पार्टी के नेताओं की संलिप्तता के कारण वह पार्टी उनका नाम उछाल कर भ्रम की स्थिति पैदा करने और इसे हल्का बनाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार, उमा भारती ने दिसंबर 2013 में भी व्यापमं घोटाले की तुलना बिहार के चारा घोटाले से की थी और इसकी जांच सीबीआई को सौंपने को कहा था क्योंकि इसमें मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के तार जुड़े हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी। एसटीएसफ ने बयान में कहा कि उमा भारती की इसमें संलिप्तता नहीं है। ऐसा आरोप है कि मध्यप्रदेश में अनुबंध पर काम करने वाले शिक्षकों की भर्ती से संबंधित व्यावसायिक परीक्षा मंडल में घोटाला हुआ था।

कार्यालय ने कहा कि उमा भारती ने इसमें कांग्रेस की गंदी राजनीति का अंदेशा जताया है और कहा है कि इससे न सिर्फ मामले की गंभीरता कम हो जाएगी, बल्कि जांच भी प्रभावित हो सकती है। उमा ने कहा कि कोई भी अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, वह बचना नहीं चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com