-->

Breaking News

चीन की यात्रा पर आएंगे जनरल बिक्रम सिंह

बीजिंग : सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह बुधवार को चीन की यात्रा पर पहुचेंगे, जिस दौरान वह चीनी सेना के शीर्ष अधिकारियों और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वार्ता करने के अलावा चीनी सैन्य अकादमी को संबोधित करेंगे।जनरल सिंह चीन की यात्रा पर आने वाले भारत के दूसरे सेना प्रमुख होंगे। वह 2 जुलाई से पांच जुलाई के बीच यह यात्रा करेंगे। नौ साल के अंतराल के बाद उनकी यात्रा हो रही है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एनसी विज ने 2005 में चीन की यात्रा की थी।

अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ की समिति के प्रमुख जनरल सिंह चीन के मिल्रिटी कमीशन के उपाध्यक्ष जनरल फान चांगलोंग के साथ वार्ता करेंगे।यह आयोग (कमीशन) चीन में सर्वोच्च सैन्य इकाई है जिसके अध्यक्ष चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। जनरल फान सेना, नौसेना और वायुसेना के अभियानों की निगरानी करते हैं। जनरल सिंह की वार्ता मुख्यालय स्तर पर, कमान स्तर पर और विवादित सीमा पर जमीनी स्तर पर संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होने की उम्मीद है।

4,000 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों की बार बार की घुसपैठ के बीच उनकी यात्रा हो रही है। घुसपैठ से पैदा होने वाले तनावों से निपटने के लिए भारत एवं चीन ने सीमा रक्षा सहयोग समझौता :बीडीसीए: पर हस्ताक्षर किया था।अधिकारियों ने बताया कि उनकी यात्रा बीडीसीए में शामिल कई कदमों को जमीनी स्तर पर लागू करने को लक्षित है। सिंह चीनी विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और पीएलए एकेडमी को संबोधित करेंगे, जो भारतीय जनरल के लिए एक दुर्लभ मौका है।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता यांग युजुन ने यहां एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि चीनी अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता में द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय सुरक्षा और साझा चिंता के अन्य मुद्दे शामिल होंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com